देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरुआ के शहीद सुबेदार संतोष कुमार के परिवार के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुआ प्रखंड पहुंचकर शहीद की पत्नी कनक कुमारी को 1 एकड़ जमीन के बंदोबस्त के कागजात सौंपे। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार शहीदों के परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। कार्यक्रम पटना में सम्पन्न हुआ। उपमुख्यमंत्री ने परैया अंचल के मौजा मंझियावां स्थित 1 एकड़ जमीन का दस्तावेज परिवार को सौंपा। यह जमीन खाता संख्या 331 और खेसरा संख्या 2340 में दर्ज है। उन्होंने कहा कि शहीद सुबेदार संतोष कुमार ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
जमीन देने का किया था वादा सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने पहले शहीद परिवार से जमीन देने का वादा किया था। आज वह वादा पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार शहीदों की शहादत को सिर्फ याद ही नहीं करती बल्कि उनके परिवारों के साथ खड़ी होकर जिम्मेदारी भी निभाती है।
उन्होंने अपने निजी अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता भी सैनिक थे और तीन युद्धों में हिस्सा ले चुके थे। इसलिए वह सैनिक परिवारों के त्याग और संघर्ष को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार और केंद्र सरकार शहीद परिवार की हर जरूरत और सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेह-लद्दाख में बम विस्फोट में शहीद हुए थे दरअसल, गुरुआ प्रखंड के रहने वाले सुबेदार संतोष कुमार फरवरी 2025 में लेह-लद्दाख में हुए एक बम विस्फोट में शहीद हो गए थे। हाल ही में अमोखर में उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया था। उसी दौरान जमीन देने की घोषणा की गई थी। कार्यक्रम में गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, गया जिले के डीएम शशांक शुभंकर और वरीय उपसमाहर्ता परितोष कुमार समेत कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरुआ के शहीद सुबेदार संतोष कुमार के परिवार के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुआ प्रखंड पहुंचकर शहीद की पत्नी कनक कुमारी को 1 एकड़ जमीन के बंदोबस्त के कागजात सौंपे। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार शहीदों के परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। कार्यक्रम पटना में सम्पन्न हुआ। उपमुख्यमंत्री ने परैया अंचल के मौजा मंझियावां स्थित 1 एकड़ जमीन का दस्तावेज परिवार को सौंपा। यह जमीन खाता संख्या 331 और खेसरा संख्या 2340 में दर्ज है। उन्होंने कहा कि शहीद सुबेदार संतोष कुमार ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
जमीन देने का किया था वादा सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने पहले शहीद परिवार से जमीन देने का वादा किया था। आज वह वादा पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार शहीदों की शहादत को सिर्फ याद ही नहीं करती बल्कि उनके परिवारों के साथ खड़ी होकर जिम्मेदारी भी निभाती है।
उन्होंने अपने निजी अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता भी सैनिक थे और तीन युद्धों में हिस्सा ले चुके थे। इसलिए वह सैनिक परिवारों के त्याग और संघर्ष को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार और केंद्र सरकार शहीद परिवार की हर जरूरत और सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेह-लद्दाख में बम विस्फोट में शहीद हुए थे दरअसल, गुरुआ प्रखंड के रहने वाले सुबेदार संतोष कुमार फरवरी 2025 में लेह-लद्दाख में हुए एक बम विस्फोट में शहीद हो गए थे। हाल ही में अमोखर में उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया था। उसी दौरान जमीन देने की घोषणा की गई थी। कार्यक्रम में गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, गया जिले के डीएम शशांक शुभंकर और वरीय उपसमाहर्ता परितोष कुमार समेत कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।