Marriyum Aurangzeb Transformation: पाकिस्तान की राजनीति में अक्सर अपनी तीखी बयानबाजी के लिए जानी जाने वाली मंत्री मरियम औरंगजेब इन दिनों किसी राजनीतिक बयान के लिए नहीं, बल्कि अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पोते जुनैद सफदर की शादी समारोह से मरियम की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
शादी की खबरों पर भारी पड़ा मंत्रीजी का ग्लो-अप

लाहौर में जुनैद सफदर और शांजे अली रोहैल की शादी का भव्य आयोजन हुआ। वैसे तो चर्चा दूल्हा-दुल्हन की होनी चाहिए थी, लेकिन सोशल मीडिया का पूरा ध्यान 45 वर्षीय मरियम औरंगजेब के चौंकाने वाले ट्रांसफॉर्मेशन ने खींच लिया। मरियम के बदले हुए चेहरे और फिटनेस को देखकर लोग दंग रह गए कि यह वही नेता हैं जिन्हें वे रोजाना टीवी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखते थे।
शार्प जॉलाइन और फिटनेस
मरियम औरंगजेब की नई तस्वीरों में उनकी शार्प जॉलाइन और स्लिम बॉडी साफ नजर आ रही है। उनकी ‘पहले और बाद’ के लुक की तस्वीरों ने सोशल मीड़िया पर तहलका मचा दिया है। कई यूजर्स उनकी मेहनत और लुक की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इसे कॉस्मेटिक सर्जरी या वजन घटाने वाली दवाओं का असर बता रहे हैं।
किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं था फैशन सेंस
शादी के समारोह में मरियम ने अपनी सादगी छोड़कर एक बहुत ही ग्लैम लुक कैरी किया हुआ था। उन्होंने पेस्टल ग्रीन और गहरे हरे रंग के भारी एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ता सेट और सलवार- सूट पहन रखा था। मांग टीका, चोकर नेकलेस और लंबी चोटी वाले हेयरस्टाइल के साथ उनका हैवी मेकअप उन्हें किसी सुपरमॉडल जैसा लुक दे रहा था।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लोगों ने उनके इस लुक को लेकर ये प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह वाकई असली ट्रांसफॉर्मेशन है, बेहद प्रभावशाली।’ वहीं दूसरे ने मजे लेते हुए पूछा, ‘क्या यह सच में मरियम औरंगजेब ही हैं या कोई हमशक्ल?’ कुल मिलाकर, राजनीति के गलियारों से निकलकर मरियम औरंगजेब अब फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई हैं।


