फाजिल्का में विवाहिता की मौत:मृतका का भाई बोला- पति और सास ने बहन की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

फाजिल्का में विवाहिता की मौत:मृतका का भाई बोला- पति और सास ने बहन की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

फाजिल्का जिले की अबोहर के स्थानीय पंजपीर नगर गली नंबर 1 में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फाजिल्का के आनंदपुरा मोहल्ला निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी बहन पल्लवी का विवाह करीब 8 वर्ष पूर्व अबोहर के पंजपीर नगर गली नंबर 1 निवासी गुरप्रीत उर्फ गोरा के साथ हुआ था। उनके दो बेटे हैं। अजय के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही पल्लवी का पति गुरप्रीत और उसकी सास उसे मायके से पैसे लाने के लिए परेशान करते थे। अजय ने बताया कि 30 जनवरी को उनके ताया के बेटे की फिरोजपुर में शादी थी। पल्लवी अपने दोनों बच्चों के साथ शादी में शामिल हुई थी, लेकिन उसका पति गुरप्रीत उसके साथ नहीं गया। बाद में गुरप्रीत ने पल्लवी को बार-बार आत्महत्या करने की धमकियां देकर परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह खुद भी बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर पहुंच गया। परिवार वालों ने पल्लवी को शादी समारोह के बीच से ही उसके पति के साथ अबोहर भेज दिया था। मृतका का भाई बोला- पल्लवी की मौत की सूचना पिता को मिली अजय ने बताया कि आज उनके पिता को सूचना मिली कि पल्लवी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जब वे अबोहर पहुंचे, तो पल्लवी का शव घर में पड़ा हुआ था। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी।थाना नंबर 1 की पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजय कुमार ने बताया कि उसकी एक बहन जलालाबाद में विवाहित है। गुरप्रीत व उसकी मां निम्मो उसकी बहन पल्लवी को बार-बार मायके से पैसे आदि लाने के लिए परेशान करते थे। उसने आरोप लगाया कि पैसे आदि न देने के कारण की इन दोनों मां-बेटों ने उसकी बहन की हत्या कर दी। उसने पुलिस से गुरप्रीत और निम्मों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरकारी अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजन व उसके दो छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोक कर बुरा हाल था। कल गुरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *