औरंगाबाद में विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मीरपुर बिगहा गांव की निवासी चंदन कुमार की पत्नी रंजू देवी(26) के तौर पर हुई है। घटना गोह थाना क्षेत्र की है। गयाजी जिले के कोच निवासी भाई मिथिलेश यादव ने बताया कि 2020 में बहन रंजू की शादी चंदन से हुई थी। शादी के समय 2 लाख कैश, बाइक और कीमती सामान दहेज के तौर पर दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही कार की डिमांड करने लगे। आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के कारण डिमांड पूरी नहीं सका। इसके बाद मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे। बहनोई का अपनी बड़ी भाभी से अवैध संबंध था। विरोध करने पर रंजू के साथ मारपीट की जाती थी। एक दिन पहले ही मिली थी सूचना मिथिलेश यादव ने आगे कहा कि 14 फरवरी की शाम बहन की हत्या की सूचना मिली थी। दूसरे दिन मीरपुर बिगहा पहुंचा। ससुराल में कोई नहीं मिला। ग्रामीण ने बताया कि परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। साथ ही आशंका जताई कि विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया है। परिजनों ने पति, भसुर(जेठ), देवर सहित परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद करते हुए दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्रशासन से शव की बरामदगी, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी वहीं, इस संबंध में गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हर पहलू से जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। औरंगाबाद में विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मीरपुर बिगहा गांव की निवासी चंदन कुमार की पत्नी रंजू देवी(26) के तौर पर हुई है। घटना गोह थाना क्षेत्र की है। गयाजी जिले के कोच निवासी भाई मिथिलेश यादव ने बताया कि 2020 में बहन रंजू की शादी चंदन से हुई थी। शादी के समय 2 लाख कैश, बाइक और कीमती सामान दहेज के तौर पर दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही कार की डिमांड करने लगे। आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के कारण डिमांड पूरी नहीं सका। इसके बाद मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे। बहनोई का अपनी बड़ी भाभी से अवैध संबंध था। विरोध करने पर रंजू के साथ मारपीट की जाती थी। एक दिन पहले ही मिली थी सूचना मिथिलेश यादव ने आगे कहा कि 14 फरवरी की शाम बहन की हत्या की सूचना मिली थी। दूसरे दिन मीरपुर बिगहा पहुंचा। ससुराल में कोई नहीं मिला। ग्रामीण ने बताया कि परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। साथ ही आशंका जताई कि विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया है। परिजनों ने पति, भसुर(जेठ), देवर सहित परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद करते हुए दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्रशासन से शव की बरामदगी, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी वहीं, इस संबंध में गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हर पहलू से जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।


