दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया

भास्कर न्यूज|साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को जला देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गंगा पिपरा गांव निवासी मृतिका 24 वर्षीय सुनीता देवी की मां उषा देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में मृतका की मां ने बताया है कि 2022 में अपनी पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी मंसी राम से की थी। पिछले एक वर्ष से उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट परिजन कर रहे थे। 19 मार्च को दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि सुनीता को उसके ससुराल वाले हत्या कर शव को जला दिए हैं। सूचना मिलते ही अपने पुत्री के मोबाइल पर संपर्क करना चाही, लेकिन बात नहीं हो सकी। जब अपने भाई एवं परिजनों के साथ बसंतपुर पहुंची, तो घर में पर कोई नहीं था। घर में ताला लगा हुआ था। मामले में मृतिका की मां द्वारा सास, ससुर, देवर और गोतनी सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इधर सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजन कुमार दलबल शव को बरामद करने की कोशिश में रात भर बसंतपुर बेलवा टोला जंगल में खोजबीन किया। आरोपियों ने शव को सिकरहना नदी के किनारे ले जाकर साक्ष्य छुपाने की नीयत से जला दिया था। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जले हुए अवशेषों को जमा कर गहनता से जांच शुरू की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिया गया है। भास्कर न्यूज|साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को जला देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गंगा पिपरा गांव निवासी मृतिका 24 वर्षीय सुनीता देवी की मां उषा देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में मृतका की मां ने बताया है कि 2022 में अपनी पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी मंसी राम से की थी। पिछले एक वर्ष से उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट परिजन कर रहे थे। 19 मार्च को दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि सुनीता को उसके ससुराल वाले हत्या कर शव को जला दिए हैं। सूचना मिलते ही अपने पुत्री के मोबाइल पर संपर्क करना चाही, लेकिन बात नहीं हो सकी। जब अपने भाई एवं परिजनों के साथ बसंतपुर पहुंची, तो घर में पर कोई नहीं था। घर में ताला लगा हुआ था। मामले में मृतिका की मां द्वारा सास, ससुर, देवर और गोतनी सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इधर सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजन कुमार दलबल शव को बरामद करने की कोशिश में रात भर बसंतपुर बेलवा टोला जंगल में खोजबीन किया। आरोपियों ने शव को सिकरहना नदी के किनारे ले जाकर साक्ष्य छुपाने की नीयत से जला दिया था। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जले हुए अवशेषों को जमा कर गहनता से जांच शुरू की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *