जोधपुर कमिश्नरेट के राजीव गांधी थाना इलाके में एक 25 वर्षीय विवाहिता बिना बताए घर से चली गई। घर से जाते समय वह नकदी और सोना-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई। राजीव गांधी नगर थाने में महिला के पति की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी 25 वर्षीय पत्नी रात के समय बिना बताए घर से कहीं चली गई। घर से जाते समय 50 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने ले गई। इसमें सोने के 6 तौला और चांदी के एक किलो दौ सौ ग्राम गहने शामिल हैं। गहनो की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा है। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने आस-पड़ौस और रिश्तेदारी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक पुजराज सिंह को सौंपी है। 19 वर्षीय युवती भी लापता
वहीं, भगत की कोठी थाना इलाके में 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी सोमवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक सुखाराम को सौंपी है।


