औरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप, ससुराल वाले बोले- सीढ़ी से गिर कर गई जान

औरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप, ससुराल वाले बोले- सीढ़ी से गिर कर गई जान

औरंगाबाद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान मोहर कर्मा गांव निवासी आनंद कुमार सिंह की पत्नी श्वेता देवी (29) के रूप में की गई है। घटना के बाद से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्वेता देवी मूल रूप से औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनबेहरी गांव की रहने वाली थी। वह कनबेहरी गांव निवासी विजय कुमार सिंह की बेटी थी। उसकी शादी मोहर कर्मा गांव निवासी सूर्यवंश सिंह के बेटे आनंद कुमार सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। गले पर फांसी का निशान घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि श्वेता देवी की मौत फांसी लगाने से हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है और अब इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। घ टना के बाद से ससुराल पक्ष के कई लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जिससे परिजनों का शक और भी गहरा गया है।मायके वालों के अनुसार उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर बताया गया था कि उनकी बेटी सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद जब मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां श्वेता देवी का शव पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि शव के गले पर फांसी के स्पष्ट निशान थे, जिसे देखकर उन्हें हत्या की आशंका हुई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के मायके वाले नगर थाना में मौजूद थे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। औरंगाबाद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान मोहर कर्मा गांव निवासी आनंद कुमार सिंह की पत्नी श्वेता देवी (29) के रूप में की गई है। घटना के बाद से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्वेता देवी मूल रूप से औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनबेहरी गांव की रहने वाली थी। वह कनबेहरी गांव निवासी विजय कुमार सिंह की बेटी थी। उसकी शादी मोहर कर्मा गांव निवासी सूर्यवंश सिंह के बेटे आनंद कुमार सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। गले पर फांसी का निशान घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि श्वेता देवी की मौत फांसी लगाने से हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है और अब इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। घ टना के बाद से ससुराल पक्ष के कई लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जिससे परिजनों का शक और भी गहरा गया है।मायके वालों के अनुसार उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर बताया गया था कि उनकी बेटी सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद जब मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां श्वेता देवी का शव पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि शव के गले पर फांसी के स्पष्ट निशान थे, जिसे देखकर उन्हें हत्या की आशंका हुई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के मायके वाले नगर थाना में मौजूद थे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *