कौशांबी में विवाहिता की मौत, पति-ससुर गिरफ्तार:दहेज हत्या का आरोप, भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा

कौशांबी में विवाहिता की मौत, पति-ससुर गिरफ्तार:दहेज हत्या का आरोप, भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा

कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की कथित दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। यह घटना बुधवार शाम लगभग 6 बजे चपाहुवां गांव में हुई थी, जहां 27 वर्षीय रंजना देवी का शव घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। मृतका की पहचान रंजना देवी (27) के रूप में हुई है, जो संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नसीपुर गांव निवासी रामलाल की बेटी थीं। पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी चरवा थाना क्षेत्र के राम प्रसाद गौतम के बेटे दिलीप गौतम से हुई थी। दंपती की ढाई वर्ष की एक बेटी अनुप्रिया भी है। ससुराल पक्ष के अनुसार, बुधवार को रंजना का अपने पति दिलीप से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर रंजना ने देर शाम कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मृतका के भाई ब्रिजेन्द्र कुमार ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। ब्रिजेन्द्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी पति दिलीप कुमार और ससुर राम प्रताप फरार चल रहे थे। चरवा थाना पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *