बक्सर में विवाहिता की मौत:कमरे में फंदे से मिला शव, पति हिरासत में, मां बोली- दहेज के लिए परेशान करते थे ससुराल वाले

बक्सर में विवाहिता की मौत:कमरे में फंदे से मिला शव, पति हिरासत में, मां बोली- दहेज के लिए परेशान करते थे ससुराल वाले

बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित महदह गांव में 20 वर्षीय विवाहिता नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहा कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व ब्रह्मपुर निवासी भुनेश्वर सिंह ने महदह गांव के शंकर दयाल कुशवाहा से की थी। शंकर दयाल दुबई में काम करता था और इसी वर्ष जनवरी में घर लौटा था। शनिवार देर रात नेहा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पति हिरासत में, पूछताछ जारी
घटना के बाद पुलिस ने पति शंकर दयाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की मां उषा देवी ने पति शंकर दयाल सहित ससुर, नंदोई, ननद और जेठानी पर मारपीट, प्रताड़ना और दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है। अपर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। घटना ने पूरे गांव को शोक और आशंका के माहौल में डाल दिया है। बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित महदह गांव में 20 वर्षीय विवाहिता नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहा कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व ब्रह्मपुर निवासी भुनेश्वर सिंह ने महदह गांव के शंकर दयाल कुशवाहा से की थी। शंकर दयाल दुबई में काम करता था और इसी वर्ष जनवरी में घर लौटा था। शनिवार देर रात नेहा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पति हिरासत में, पूछताछ जारी
घटना के बाद पुलिस ने पति शंकर दयाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की मां उषा देवी ने पति शंकर दयाल सहित ससुर, नंदोई, ननद और जेठानी पर मारपीट, प्रताड़ना और दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है। अपर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। घटना ने पूरे गांव को शोक और आशंका के माहौल में डाल दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *