गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के डीह बगही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट पर जलती चिता से विवाहिता का अधजला शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान डीह बगही गांव निवासी बलीराम कुमार की 40 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। इंदु देवी की शादी 20 वर्ष पूर्व बलीराम कुमार से हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। मृतका के पति सऊदी अरब में वेल्डिंग का काम करते हैं। मृतका के भाई प्रद्युम्न ने बताया कि उनकी एक भांजी, जो यूपी के गोरखपुर के इलाही बाग में रहती है, उसने फोन कर अपनी मां की मौत की सूचना दी और फिर फोन बंद कर दिया। जब मायके वाले डीह बगही गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि इंदु देवी का दाह संस्कार किया जा रहा था और उनका आधा शव जल चुका था। जलती चिता से अधजला शव बरामद किया
इसके बाद मायके वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलती चिता से अधजला शव बरामद किया। पुलिस ने मृतका के पति से फोन पर संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि इंदु देवी की मौत स्वाभाविक थी। वहीं, देवर ने बताया कि वह घटना के समय बाहर था और जब घर पहुंचा तो पुलिस आ चुकी थी, जिसके बाद वह वहां से चला गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर इंदु देवी की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से ही ससुराल वाले जल्दबाजी में शव का दाह संस्कार कर रहे थे। सास, ससुर, देवरानी और देवर FIR
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने सास, ससुर, देवरानी और देवर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि अधजला शव को बरामद किया गया है, ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी। गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के डीह बगही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट पर जलती चिता से विवाहिता का अधजला शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान डीह बगही गांव निवासी बलीराम कुमार की 40 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। इंदु देवी की शादी 20 वर्ष पूर्व बलीराम कुमार से हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। मृतका के पति सऊदी अरब में वेल्डिंग का काम करते हैं। मृतका के भाई प्रद्युम्न ने बताया कि उनकी एक भांजी, जो यूपी के गोरखपुर के इलाही बाग में रहती है, उसने फोन कर अपनी मां की मौत की सूचना दी और फिर फोन बंद कर दिया। जब मायके वाले डीह बगही गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि इंदु देवी का दाह संस्कार किया जा रहा था और उनका आधा शव जल चुका था। जलती चिता से अधजला शव बरामद किया
इसके बाद मायके वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलती चिता से अधजला शव बरामद किया। पुलिस ने मृतका के पति से फोन पर संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि इंदु देवी की मौत स्वाभाविक थी। वहीं, देवर ने बताया कि वह घटना के समय बाहर था और जब घर पहुंचा तो पुलिस आ चुकी थी, जिसके बाद वह वहां से चला गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर इंदु देवी की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से ही ससुराल वाले जल्दबाजी में शव का दाह संस्कार कर रहे थे। सास, ससुर, देवरानी और देवर FIR
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने सास, ससुर, देवरानी और देवर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि अधजला शव को बरामद किया गया है, ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।


