गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:परिजन बोले- सुसराल वालों ने गला दबाकर मार डाला, खटिया में सुलाकर हुए फरार

गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:परिजन बोले- सुसराल वालों ने गला दबाकर मार डाला, खटिया में सुलाकर हुए फरार

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्तनियाडीह गांव में 22 वर्षीय पूनम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में चर्चा का माहौल बन गया। मृतका के भाई जितेंद्र ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी दी गई कि उनकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वे परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि पूनम का शव खटिया पर पड़ा था, जबकि घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। पूनम का एक वर्ष का मासूम बेटा है, जो अब मां की ममता से वंचित हो गया। पंचायत के बाद भी नहीं बदली स्थिति मायके पक्ष ने घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। भाई जितेंद्र का आरोप है कि शादी के दो साल बाद से ही पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने आशंका जताई है कि पूनम का गला घोंटकर हत्या की गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों का फरार होना भी संदेह को और गहरा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल फरार ससुराल पक्ष की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं, मायके पक्ष ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव में घटना के बाद से मातम और आक्रोश का माहौल है। गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्तनियाडीह गांव में 22 वर्षीय पूनम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में चर्चा का माहौल बन गया। मृतका के भाई जितेंद्र ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी दी गई कि उनकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वे परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि पूनम का शव खटिया पर पड़ा था, जबकि घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। पूनम का एक वर्ष का मासूम बेटा है, जो अब मां की ममता से वंचित हो गया। पंचायत के बाद भी नहीं बदली स्थिति मायके पक्ष ने घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। भाई जितेंद्र का आरोप है कि शादी के दो साल बाद से ही पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने आशंका जताई है कि पूनम का गला घोंटकर हत्या की गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों का फरार होना भी संदेह को और गहरा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल फरार ससुराल पक्ष की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं, मायके पक्ष ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव में घटना के बाद से मातम और आक्रोश का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *