दरभंगा में ससुराल में विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की गई है। पीड़िता को बचाने पहुंचे भाई मो. दिलशादी और मो. इब्राहिम के साथ भी मारपीट की गई है। पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को घर से बरामद कर सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया। पीड़िता की पहचान बिरदीपुर निवासी मो. अजहर की पत्नी बेबी रानी के तौर पर हुई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव की है। ससुराल वाले दहेज मांग रहे थे मां नासरीन ने बताया कि करीब आठ माह पहले 20 मई को बेबी रानी का निकाह बिरदीपुर निवासी मो. अजहर से हुआ था। निकाह के बाद 1 अगस्त को मो. अजहर रोजगार के सिलसिले में दुबई चला गया। विदेश जाने के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर बेबी रानी के साथ लगातार मारपीट शुरू कर दी। कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पिछले चार दिनों से मारपीट कर घर में बंद रखा गया था। उसे न तो खाना दिया जा रहा था और न ही दवा। जब मायके पक्ष के लोग उससे मिलने पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया। सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। घर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में ससुराल में विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की गई है। पीड़िता को बचाने पहुंचे भाई मो. दिलशादी और मो. इब्राहिम के साथ भी मारपीट की गई है। पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को घर से बरामद कर सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया। पीड़िता की पहचान बिरदीपुर निवासी मो. अजहर की पत्नी बेबी रानी के तौर पर हुई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव की है। ससुराल वाले दहेज मांग रहे थे मां नासरीन ने बताया कि करीब आठ माह पहले 20 मई को बेबी रानी का निकाह बिरदीपुर निवासी मो. अजहर से हुआ था। निकाह के बाद 1 अगस्त को मो. अजहर रोजगार के सिलसिले में दुबई चला गया। विदेश जाने के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर बेबी रानी के साथ लगातार मारपीट शुरू कर दी। कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पिछले चार दिनों से मारपीट कर घर में बंद रखा गया था। उसे न तो खाना दिया जा रहा था और न ही दवा। जब मायके पक्ष के लोग उससे मिलने पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया। सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। घर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


