शेखपुरा में गुरुवार को दहेज के लिए 23 वर्षीय विवाहिता को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई से महिला के हाथ-पैर की हड्डियां टूट गई। घटना सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौस गांव का है। घायल की पहचान कामिनी कुमारी उर्फ मारुति के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल कामिनी को पुलिस की सहायता से शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया। दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति कामिनी कुमारी कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत रूपो थाना क्षेत्र के पांडेय गंगोट गांव निवासी हरे राम सिंह की पुत्री हैं। उनकी शादी डेढ़ साल पहले भदौस गांव निवासी पप्पू सिंह के बेटे शिवम कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। एक साल पहले भी कामिनी ने स्थानीय महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया था और वह ससुराल में ही रह रही थी। इस घटना के संबंध में लड़की के चाचा शंकर सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। उन्होंने मारपीट का आरोप पति शिवम कुमार, ससुर पंकज सिंह, सास नूतन देवी, और बड़े देवर रुपेश कुमार व उसकी पत्नी पर लगाया है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने इसे पति-पत्नी के बीच का आपसी विवाद बताया। थाना अध्यक्ष ने यह भी कहा कि घायल विवाहिता और उसके पति दोनों को थोड़ा मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में गुरुवार को दहेज के लिए 23 वर्षीय विवाहिता को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई से महिला के हाथ-पैर की हड्डियां टूट गई। घटना सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौस गांव का है। घायल की पहचान कामिनी कुमारी उर्फ मारुति के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल कामिनी को पुलिस की सहायता से शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया। दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति कामिनी कुमारी कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत रूपो थाना क्षेत्र के पांडेय गंगोट गांव निवासी हरे राम सिंह की पुत्री हैं। उनकी शादी डेढ़ साल पहले भदौस गांव निवासी पप्पू सिंह के बेटे शिवम कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। एक साल पहले भी कामिनी ने स्थानीय महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया था और वह ससुराल में ही रह रही थी। इस घटना के संबंध में लड़की के चाचा शंकर सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। उन्होंने मारपीट का आरोप पति शिवम कुमार, ससुर पंकज सिंह, सास नूतन देवी, और बड़े देवर रुपेश कुमार व उसकी पत्नी पर लगाया है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने इसे पति-पत्नी के बीच का आपसी विवाद बताया। थाना अध्यक्ष ने यह भी कहा कि घायल विवाहिता और उसके पति दोनों को थोड़ा मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


