शेखपुरा में सिरारी थाना पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और आधुनिक तकनीक की मदद से 7 माह पहले घर से फरार हुई एक 19 वर्षीय शादीशुदा युवती को बरामद किया है। युवती को पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव से सकुशल बरामद किया गया। बरामद युवती का मंगलवार को स्थानीय सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद उसे पुलिस निगरानी में बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया है। युवती को गिरफ्तार करने की 2 PHOTOS.. युवती पहले से शादीशुदा थी
सिरारी थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि बरामद युवती का पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव निवासी मंतोष कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों दो साल पहले मोबाइल के मिस्ड कॉल से संपर्क में आए थे। युवती पहले से शादीशुदा थी और अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग निकली थी। युवती की मां ने स्थानीय थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी मंतोष कुमार को दो माह पहले ही अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंतोष अभी भी शेखपुरा जेल में बंद है। एक दोस्त के घर छिपाकर रखा था
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर से भागने के बाद युवती युवक के साथ दिल्ली चली गई थी। बाद में दोनों बिहार लौट आए। प्रेमी ने युवती को बख्तियारपुर में अपने एक दोस्त के घर छिपाकर रखा था, जहां से पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। शेखपुरा में सिरारी थाना पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और आधुनिक तकनीक की मदद से 7 माह पहले घर से फरार हुई एक 19 वर्षीय शादीशुदा युवती को बरामद किया है। युवती को पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव से सकुशल बरामद किया गया। बरामद युवती का मंगलवार को स्थानीय सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद उसे पुलिस निगरानी में बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया है। युवती को गिरफ्तार करने की 2 PHOTOS.. युवती पहले से शादीशुदा थी
सिरारी थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि बरामद युवती का पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव निवासी मंतोष कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों दो साल पहले मोबाइल के मिस्ड कॉल से संपर्क में आए थे। युवती पहले से शादीशुदा थी और अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग निकली थी। युवती की मां ने स्थानीय थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी मंतोष कुमार को दो माह पहले ही अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंतोष अभी भी शेखपुरा जेल में बंद है। एक दोस्त के घर छिपाकर रखा था
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर से भागने के बाद युवती युवक के साथ दिल्ली चली गई थी। बाद में दोनों बिहार लौट आए। प्रेमी ने युवती को बख्तियारपुर में अपने एक दोस्त के घर छिपाकर रखा था, जहां से पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया।