भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल ग्राम मर्रामपानी में दो दिवसीय वार्षिक देव मेला का आयोजन 8 फरवरी से किया जाएगा। मेले को भव्य रूप देने के लिए ग्रामवासी मेला स्थल की सफाई करने में जुटे हुए हैं। मेला स्थल की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारी की जा रही है, ताकि दुकानदारों व मेला आने वाले लोगों को परेशानी न हो। ग्राम पटेल लालजी राम कल्लो एवं ग्राम गायता देवजी राम कल्लो के साथ ग्रामीणों ने सफाई की। इस बार मेले में लाइट एवं पानी की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही आसपास के देवी-देवताओं को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग में भी रंगा नजर आएगा। रात्रि में लोक छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी ज्ञान के पूजा ग्र्राम मूरमाडी जिला गोंदिया, महाराष्ट्र की प्रस्तुति होगी।


