Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त शुरुआत के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय शेयर को बेचना जारी रखे हुए हैं जिससे पिछले कुछ महीनों में भारतीय रुपये पर दबाव पड़ रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा, डॉलर के मुकाबले 89.95 पर खुली जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.90 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.00 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 22.24 अंक चढ़कर 85,063.69 अंक पर जबकि निफ्टी 18.10 अंक की बढ़त के साथ 26,060.40 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 317.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *