धार में मंडी बंद, किसानों ने किया चक्का जाम:नीलामी का मैसेज मिलने के बाद पहुंचे थे किसान, आकर देखा तो बंद मिली

धार में मंडी बंद, किसानों ने किया चक्का जाम:नीलामी का मैसेज मिलने के बाद पहुंचे थे किसान, आकर देखा तो बंद मिली

धार शहर के छतरी चौराहा पर शुक्रवार को किसानों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि मंडी प्रशासन ने मैसेज और ग्रुप के जरिए सूचना दी थी कि 3 अप्रैल को मंडी में नीलामी कार्य जारी रहेगा। इसी सूचना पर किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन वहां मंडी बंद मिली और कोई नीलामी नहीं हुई। किसानों ने छतरी चौराहे पर किया प्रदर्शन
मंडी बंद मिलने से नाराज किसानों ने छतरी चौराहा पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि खराब मौसम और आंधी-बारिश से उनकी फसल को पहले ही नुकसान हुआ है और अब मंडी बंद होने से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। किसान गोल्डी जाट ने बताया कि प्रशासन ने खुद मैसेज भेजकर किसानों को बुलाया था, लेकिन मंडी में कोई व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने कहा, “हम अपनी उपज बेचने आए थे, लेकिन यहां आकर पता चला कि नीलामी नहीं हो रही है।” किसानों ने यह भी बताया कि मंडी प्रशासन ने एक आधिकारिक ग्रुप में 3 अप्रैल को नीलामी जारी रहने की जानकारी दी थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे थे। किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *