आगरा नगर निगम के छत्ता जॉन वार्ड नंबर 82 टेडी बगिया स्थित एक व्यक्ति गड्ढे में गिर गया और उसका पैर टूट गया। घायल जफरुद्दीन को पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि भारती एयरटेल लिमिटेड कंपनी फाइबर डालने के लिए गड्ढा खोदा गया था। निगम से 3 फीट का गड्ढे को खोदने की परमिशन मिली थी। लेकिन बिना चेतावनी बोर्ड लगाए 5 फीट का गड्ढा खोद कर छोड दिया। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय निवासी चिंटू ने बताया-कुछ दिन पहले एयरटेल कंपनी का फाइबर डालने काम चल रहा था। इसे बिना किसी चेतावनी वोर्ड के खुला छोड दिया है। शाम 5 बजे करीब जफरुद्दीन काम से लौट रहा था। उसे गड्ढा नहीं दिखा और वो इस में गिर गया। इससे उसका पैर टूट गया, वे अब पास के शीतल हॉस्पिटल ICU में भर्ती है। 15 दिन पहले गड्ढे को खोद कर छोड़ दिया है। यहां पर काई भी चेतावनी वोर्ड नहीं है। जिससे कोई रात को निकले तो उससे पता हो यहां खतरा है। इसे लेकर लोगों ने नगर निगम पर नाराजगी जताई है। और इस सब के पीछे नगर निगम के जेई और ऐई को ठहराया है। लोगों ने गरीब मजदूर की मदद करने के लिए कहा है। जिससे वे अपना इलाज करा सके। और इस गड्ढे को जल्द भरे ने के लिए कहा है। जिससे आगे कोई घटना ना हो।


