बांका शहर के देवदा, बेलहर रोड पर सोमवार को वास्तु विहार द्वारा प्रस्तावित आवासीय परियोजना के अंतर्गत भूमि पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद, सुप्रसिद्ध गायक एवं भोजपुरी सिनेमा के महानायक मनोज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा तथा वास्तु विहार के सीएमडी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान फीता काटकर वास्तु विहार बांका परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार संध्या तक चली। मनोज तिवारी ने दी प्रस्तुती भूमि पूजन के उपरांत कार्यक्रम सांस्कृतिक रंग में रंग गया। सांसद मनोज तिवारी ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर शहरवासियों को पूरी तरह आनंदित और रोमांचित कर दिया। उन्होंने भक्ति गीतों से लेकर “हां हम बिहारी हैं” जैसे चर्चित गीत गाए, जिनकी गूंज पूरे परिसर में सुनाई दी। इसके साथ ही “बगल वाली को भी नहीं छोड़ा” और “आइटम बम” जैसे गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। उनके साथ मंच पर मौजूद अभिनेत्री शुभी शर्मा ने अपने लाइव डांस से माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। शुभी शर्मा की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। मनोज तिवारी ने इस दौरान बिहारी अंदाज में गमछा घूमाते हुए कहां हां हम बिहारी हैं जी, इसके बाद दर्शक भी गमछा घुमा कर कहने लगे हां हम बिहारी हैं जी। मनोज तिवारी और शुभी शर्मा का भव्य स्वागत इससे पूर्व वास्तु विहार की टीम के नेतृत्व में शहर के बिजयनगर चौक पर मनोज तिवारी और शुभी शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। दोनों कलाकारों ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम से पहले मनोज तिवारी और शुभी शर्मा द्वारा बांका शहर में एक भव्य रोड शो भी किया गया। यह रोड शो वास्तु विहार की आवासीय परियोजना के प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजित किया गया था, जिसे देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मनोज तिवारी ने हाथ में माइक थामा, भीड़ से “जियो हो बिहार के लाला” के नारे गूंज उठे। इसके बाद भोले बाबा का गीत गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया। पुलिस कर्मियों को 5 प्रतिशत की विशेष छूट बिहार के नाम लोकगीतों और भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने गीत की पंक्तियां गुनगुनाते हुए कहा, “अरे बांका में शिलान्यास किया, हम बांका के आभारी हैं जी, वास्तु बिहारी है जी, थोड़े संस्कारी है जी।” उन्होंने आगे बताया कि वास्तु विहार सैनिकों और देश सेवा में लगे लोगों के प्रति विशेष संवेदनशीलता रखते हुए आवास उपलब्ध करा रही है। देश की सेवा करने वाले सैनिकों, पत्रकारों और पुलिस कर्मियों को कुल भुगतान में 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वास्तु विहार का मूल उद्देश्य आम लोगों को सस्ते, सुरक्षित और सुविधाजनक बंगले एवं फ्लैट उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति अपने सपनों का घर बना सके। बांका शहर के देवदा, बेलहर रोड पर सोमवार को वास्तु विहार द्वारा प्रस्तावित आवासीय परियोजना के अंतर्गत भूमि पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद, सुप्रसिद्ध गायक एवं भोजपुरी सिनेमा के महानायक मनोज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा तथा वास्तु विहार के सीएमडी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान फीता काटकर वास्तु विहार बांका परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार संध्या तक चली। मनोज तिवारी ने दी प्रस्तुती भूमि पूजन के उपरांत कार्यक्रम सांस्कृतिक रंग में रंग गया। सांसद मनोज तिवारी ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर शहरवासियों को पूरी तरह आनंदित और रोमांचित कर दिया। उन्होंने भक्ति गीतों से लेकर “हां हम बिहारी हैं” जैसे चर्चित गीत गाए, जिनकी गूंज पूरे परिसर में सुनाई दी। इसके साथ ही “बगल वाली को भी नहीं छोड़ा” और “आइटम बम” जैसे गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। उनके साथ मंच पर मौजूद अभिनेत्री शुभी शर्मा ने अपने लाइव डांस से माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। शुभी शर्मा की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। मनोज तिवारी ने इस दौरान बिहारी अंदाज में गमछा घूमाते हुए कहां हां हम बिहारी हैं जी, इसके बाद दर्शक भी गमछा घुमा कर कहने लगे हां हम बिहारी हैं जी। मनोज तिवारी और शुभी शर्मा का भव्य स्वागत इससे पूर्व वास्तु विहार की टीम के नेतृत्व में शहर के बिजयनगर चौक पर मनोज तिवारी और शुभी शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। दोनों कलाकारों ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम से पहले मनोज तिवारी और शुभी शर्मा द्वारा बांका शहर में एक भव्य रोड शो भी किया गया। यह रोड शो वास्तु विहार की आवासीय परियोजना के प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजित किया गया था, जिसे देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मनोज तिवारी ने हाथ में माइक थामा, भीड़ से “जियो हो बिहार के लाला” के नारे गूंज उठे। इसके बाद भोले बाबा का गीत गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया। पुलिस कर्मियों को 5 प्रतिशत की विशेष छूट बिहार के नाम लोकगीतों और भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने गीत की पंक्तियां गुनगुनाते हुए कहा, “अरे बांका में शिलान्यास किया, हम बांका के आभारी हैं जी, वास्तु बिहारी है जी, थोड़े संस्कारी है जी।” उन्होंने आगे बताया कि वास्तु विहार सैनिकों और देश सेवा में लगे लोगों के प्रति विशेष संवेदनशीलता रखते हुए आवास उपलब्ध करा रही है। देश की सेवा करने वाले सैनिकों, पत्रकारों और पुलिस कर्मियों को कुल भुगतान में 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वास्तु विहार का मूल उद्देश्य आम लोगों को सस्ते, सुरक्षित और सुविधाजनक बंगले एवं फ्लैट उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति अपने सपनों का घर बना सके।


