अमृतसर/अजनाला| आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती गांव घोहनेंवाल से ‘शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ’ 10 दिवसीय अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने माछीवाहला, सहजादा और निसोके समेत कई गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। धालीवाल ने बताया कि 4 साल में चुनावी वादे पूरे किए है। मान सरकार की ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ की केंद्र सरकार ने भी सराहना की है, जिससे राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 48% की कमी आई है। उन्होंने स्वास्थ्य क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि 1000 आम आदमी क्लीनिकों और नए मेडिकल कॉलेजों के जरिए जनता को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन पृथीपाल सिंह, अमरीक सिंह सहित भारी संख्या में वालंटियर मौजूद रहे।


