रेवाड़ी में नाबालिग से रेप, कंपनी गई थी मां:जीजा के दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम, झज्जर का रहने वाला परिवार

रेवाड़ी में नाबालिग से रेप, कंपनी गई थी मां:जीजा के दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम, झज्जर का रहने वाला परिवार

रेवाड़ी एक के एक गांव में 14 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। मां कंपनी में ड्यूटी पर गई थी। इसी दौरान जीजा का दोस्त ने गांव की बनी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बेटी ने घर आने के बाद पूछने पर मां को आपबीती बताई। मां की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर से गायब मिली बेटी महिला ने खोल थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह झज्जर जिले की रहने वाली है और राजस्थान एक कंपनी में काम करती है। बीते दिवस वह अपनी 14 साल की बेटी को घर छोड़कर कंपनी में ड्यूटी पर गई हुई थी। ड्यूटी से वापस आई तो बेटी घर नहीं मिली। जब बेटी घर पहुंची तो वह डरी-सहमी हुई थी। बेटी ने बताई आपबीती बेटी के घर से बाहर जाने के कारण पूछा तो बेटी ने आपबीती बताई। उसने बताया कि बीरू उसे बहलाकर अपने साथ गांव से बाहर जंगल में ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया। बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां ने पुलिस को घटना की शिकायत दी। जिसमें बताया कि आरोपी उसकी भतीजी के पति का दोस्त है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सिटी पवन कुमार ने कहा कि नाबालिग की मां ने शिकायत दी हँ। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *