मां के निधन से टूटे मनीष मल्होत्रा, बोले- आपकी याद आएगी…मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, सितारों ने जताया दुख

Manish Malhotra Mother Demise: बॉलीवुड और फैशन जगत के जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इन दिनों गहरे शोक में हैं। उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक ऐसे शख्स के लिए, जिसने अपने हुनर से बॉलीवुड को नया स्टाइल दिया, ये निजी क्षति बेहद भावुक कर देने वाली है।

मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार (Manish Malhotra Mother Demise)

गरिमा मल्होत्रा का निधन 19 मार्च को हुआ और उनके अंतिम संस्कार का आयोजन मुंबई में किया गया। इस दौरान इंडस्ट्री के कई बड़े नाम अंतिम विदाई देने पहुंचे। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर जैसे सितारों की मौजूदगी ने ये दिखा दिया कि मनीष मल्होत्रा का इंडस्ट्री में कितना गहरा संबंध है।

मनीष मल्होत्रा ने मां को किया याद (Manish Malhotra Mother Demise)

मां के निधन के बाद मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बेहद भावुक संदेश लिखा कि उनका प्यार हमेशा उनके साथ रहेगा और वो उन्हें जिंदगी भर याद करेंगे। इस छोटे से संदेश में एक बेटे का दर्द साफ झलक रहा था।

कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि (Manish Malhotra Mother Demise)

इस दुखद खबर के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अनुपम खेर ने कहा कि मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। वहीं मनीषा मल्होत्रा ने भी इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही। इसके अलावा भूमि पेडनेकर, उर्मिला मातोंडकर, सोनाली बेंद्रे और जोया अख्तर सहित कई अन्य हस्तियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर मनीष का मां के अंतिम संस्कार के वीजियोज को शेयर किया गया है।

फैशन इंडस्ट्री में मनीष मल्होत्रा का बड़ा नाम

गरिमा मल्होत्रा का जीवन लंबा और सम्मानजनक रहा। उन्होंने अपने बेटे को उस मुकाम तक पहुंचते देखा, जहां आज वह बॉलीवुड के सबसे बड़े डिजाइनर्स में गिने जाते हैं। मनीष मल्होत्रा ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई है, और इसमें उनकी मां का योगदान भी कहीं न कहीं जुड़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *