अस्पताल के सामने खड़ी कार पर गिरा आम का पेड़:दो हिस्सों में हुई चकनाचूर, रोड भी हो गया ब्लॉक

अस्पताल के सामने खड़ी कार पर गिरा आम का पेड़:दो हिस्सों में हुई चकनाचूर, रोड भी हो गया ब्लॉक

दमोह जिले में सोमवार रात चली तेज हवा में बटियागढ़ ब्लॉक में आम का पेड़ अस्पताल के सामने खड़ी ओमनी कार पर गिर गया। इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे हुई। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे, तब उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिस स्थान पर पेड़ गिरा, वह बटियागढ़-केरबना मार्ग पर है। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। सुबह सरपंच प्रतिनिधि करण सिंह पटेल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ को कटवाकर सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। यह ओमनी कार बांदकपुर निवासी अमित पांडे की थी, जो बटियागढ़ में दूध डेयरी का काम करते हैं। सोमवार रात उनकी कार अस्पताल के सामने खड़ी थी। पेड़ की डाली गिरने से कार दो हिस्सों में बंट गई। तेज आंधी और बे-मौसम बारिश के कारण क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी पेड़ उखड़े हैं। तस्वीरें देखिए… किसानों की चिंता बढ़ी
इस समय गेहूं की फसल की कटाई हो रही है साथ ही कई किसानों की फसल कट कर खेत में ही रखी है। गर्मी में लगातार आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही है। जिससे कई एकड़ में लगी फसल आग में जलकर खाक हो गई तो अब बारिश और तूफान से किसानों की मुसीबत एक बार फिर बढ़ गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *