सुलझी मंगलसूत्र छिनतई की गुत्थी, झपटमार से ज्वेलर तक पहुंची पुलिस

बेगूसराय| 24 फरवरी को पनहांस गार्डेन के समीप एक महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छीन लिया गया था। घटना के बाद पीड़िता ने लोहियानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने तुरंत विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस को शुरुआत से ही शक था कि यह केवल झपटमारी नहीं, बल्कि चोरी के आभूषण खपाने वाले नेटवर्क का हिस्सा है। लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस रामदीरी निवासी कुंदन कुमार तक पहुंची। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने छीना गया मंगलसूत्र डुमरी निवासी सोना कारीगर चंदन कुमार को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने चंदन को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि उसने मंगलसूत्र को गलाकर उसकी पहचान मिटा दी और चट्टी रोड स्थित स्वर्ण आभूषण दुकानदार नंदकिशोर ठाकुर को बेच दिया। दुकान तक पहुंची पुलिस, बरामद हुआ सोना पूरी कड़ी सामने आते ही पुलिस टीम ने नंदकिशोर ठाकुर की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से चोरी का सोना और अन्य आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ के लिए दुकानदार और उसके बेटे को भी हिरासत में लिया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि झपटमारी से लेकर सोना गलाकर बेचने तक पूरी चेन सक्रिय थी। पुलिस ने मामले में संलिप्त कुंदन कुमार, चंदन कुमार और नंदकिशोर ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दुकान पर कार्रवाई की खबर फैलते ही स्वर्ण आभूषण संघ के प्रतिनिधि सदर डीएसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने दुकानदार के बेटे को छोड़ने और चोरी से अलग अन्य आभूषण वापस करने की मांग रखी। जांच के बाद पुलिस ने दुकानदार के बेटे को रिहा कर दिया और अतिरिक्त आभूषण भी रिलीज कर दिए। वही मामले में संलिप्त 3 आरोपियों को जेल भेज दिया। बेगूसराय| 24 फरवरी को पनहांस गार्डेन के समीप एक महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छीन लिया गया था। घटना के बाद पीड़िता ने लोहियानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने तुरंत विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस को शुरुआत से ही शक था कि यह केवल झपटमारी नहीं, बल्कि चोरी के आभूषण खपाने वाले नेटवर्क का हिस्सा है। लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस रामदीरी निवासी कुंदन कुमार तक पहुंची। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने छीना गया मंगलसूत्र डुमरी निवासी सोना कारीगर चंदन कुमार को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने चंदन को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि उसने मंगलसूत्र को गलाकर उसकी पहचान मिटा दी और चट्टी रोड स्थित स्वर्ण आभूषण दुकानदार नंदकिशोर ठाकुर को बेच दिया। दुकान तक पहुंची पुलिस, बरामद हुआ सोना पूरी कड़ी सामने आते ही पुलिस टीम ने नंदकिशोर ठाकुर की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से चोरी का सोना और अन्य आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ के लिए दुकानदार और उसके बेटे को भी हिरासत में लिया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि झपटमारी से लेकर सोना गलाकर बेचने तक पूरी चेन सक्रिय थी। पुलिस ने मामले में संलिप्त कुंदन कुमार, चंदन कुमार और नंदकिशोर ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दुकान पर कार्रवाई की खबर फैलते ही स्वर्ण आभूषण संघ के प्रतिनिधि सदर डीएसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने दुकानदार के बेटे को छोड़ने और चोरी से अलग अन्य आभूषण वापस करने की मांग रखी। जांच के बाद पुलिस ने दुकानदार के बेटे को रिहा कर दिया और अतिरिक्त आभूषण भी रिलीज कर दिए। वही मामले में संलिप्त 3 आरोपियों को जेल भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *