IIM लखनऊ में मैनफेस्ट-वर्चस्व 2026 का आगाज:एशिया के सबसे बड़े बी-स्कूल फेस्ट में जुटे दिग्गज, कल्चरल-स्पोर्ट्स इवेंट्स भी शुरू

IIM लखनऊ में मैनफेस्ट-वर्चस्व 2026 का आगाज:एशिया के सबसे बड़े बी-स्कूल फेस्ट में जुटे दिग्गज, कल्चरल-स्पोर्ट्स इवेंट्स भी शुरू

लखनऊ में एशिया के सबसे बड़े बी-स्कूल फेस्ट मैनफेस्ट–वर्चस्व 2026 की शुरुआत IIM लखनऊ में शुक्रवार से हुई। पहले दिन देशभर के कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं से कैंपस गुलजार रहा। हर तरफ ऊर्जा, उत्साह और सीखने का माहौल देखने को मिला। छात्रों, प्रोफेशनल्स और मेहमानों ने मिलकर फेस्ट की शानदार शुरुआत को यादगार बना दिया। लीडर्स एक्सप्रेस में अनुभवों से मिली नई सोच पहले दिन लीडर्स एक्सप्रेस सत्र खास आकर्षण रहे। इंडसइंड बैंक के चेयरमैन सुनील मेहता, राजधानी के सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह, सत्यार्थी मूवमेंट की सीईओ अस्मिता सत्यार्थी और रोस्टरी कॉफी हाउस के फाउंडर निशांत कुमार सिन्हा ने अपने अनुभव साझा किए। शासन, बैंकिंग, सामाजिक काम और स्टार्टअप से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत हुई, जिससे छात्रों को असली दुनिया की समझ मिली। नृत्य, संगीत और नुक्कड़ नाटक में दिखी जबरदस्त प्रतिभा सांस्कृतिक मंच पर प्रतियोगिताओं की धूम रही। वाइब्स (फ्रीस्टाइल डांस), ताल (क्लासिकल डांस), हल्ला बोल (नुक्कड़ नाटक) और सुर (सोलो सिंगिंग) में अलग-अलग कॉलेजों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉलीवुड कोरियोग्राफर मुस्कान सिंह और इंडियन आइडल सीजन-3 के फाइनलिस्ट परलीन सिंह गिल ने कई प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका निभाई। खेल मैदान में टॉप बी-स्कूल्स के बीच कड़ा मुकाबला खेल प्रतियोगिताओं में IIM लखनऊ, IIM इंदौर, XLRI और FMS की टीमें आमने-सामने रहीं। बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों में मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। मैनेजमेंट इवेंट्स में रणनीति और समाज का मेल मैनेजमेंट सेगमेंट में वृद्धि सोशल इम्पैक्ट केस प्रतियोगिता का चौथा सीजन और क्यूरियोसो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिन का समापन बिस्मिल-की-महफिल से सजी टेक्नो-सूफी नाइट की तैयारी के साथ हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *