Mandi News: बारां मंडी में गेंहू की बंपर आवक के बाद आया तगड़ा उछाल, 6 दिन में इतने बढ़े भाव, सीजन के सर्वाधिक दामों में बिका

Mandi News: बारां मंडी में गेंहू की बंपर आवक के बाद आया तगड़ा उछाल, 6 दिन में इतने बढ़े भाव, सीजन के सर्वाधिक दामों में बिका

Bumper Arrival Of Wheat: बारां की कृषि उपज मंडी में शनिवार को गेहूं की करीब 2 लाख कट्टे की आवक हुई। मंडी में इस सीजन के सर्वाधिक 3044 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से नीलामी हुई। मंडी में इन दिनो गेहूं की बंपर आवक होने से शनिवार को मंडी में सभी नीलामी स्थलो समेत सड़कों पर भी गेहूं की ढेरिया लगानी पड़ी।

कृषि मंडी सचिव हरीमोहन बैरवा ने बताया कि 30 मार्च से मंडी में नीलामी की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 30 मार्च को सभी कृषि जिंसों की नीलामी होगी। 31 मार्च को भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष में मंडी में सभी कृषि जिंसो की नीलामी कार्य बंद रहेगा। वही 01 अप्रेल को नए वित्तीय वर्ष में पूजा अर्चना के बाद कृषि जिंसो की नीलामी होगी।

उन्होंने बताया कि मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉलीयो का प्रवेश रात को 10.00 बजे से प्रात: 10.00 बजे तक रहेगा। किसान अपनी कृषि जिंसों के ढेर मंडी में लगाने के बाद खाली ट्रैक्टर ट्राली तत्काल मंडी के बाहर ले जाए। जिससे की मंडी में कृषि जिंसों के ढेर करने के लिए जगह बनी रहे। साथ ही कोई भी वाहन कृषि जिंस से भरी हुई ट्रेक्टर ट्राली मंडी के मुख्य गेट से प्रवेश नहीं करेगा।

खाली ट्रेक्टर ट्रॉलियां सब्जी मंडी वाले गेट से मांगरोल की ओर जाएगी। मुख्य गेट से शाहबाद, अटरू झालावाड रोड, अन्ता वाया आरओबी होते हुए पुलिस लाईन रोड से निकासी रहेगी।

यह रहेगी वाहन व्यवस्था

कृषि मंडी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगरोल रोड पर बड़ा बालाजी, शाहाबाद रोड पर फतेहपुर टोल नाका व अम्बेडकर सर्किल पर चैक पोस्ट नाका लगाई जाएगी, जिसमें अटरू, झालावाड़ रोड व कोटा रोड से आने वाले सभी किसानो के वाहन को गजनपुरा से रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया से मेलखेडी रोड होते हुए पीछे गेट नंबर 2 से प्रवेश रहेगा।

इसी प्रकार शाहबाद की तरफ से आने वाले वाहनो का प्रवेश फतेहपुर टोल नाके से मााथना-माथनी गोपालपुरा होते हुए माथना तिराहे से गेट नंबर 2 से प्रवेश रहेगा। मांगरोल से आने वाले किसानो के वाहनो का प्रवेश गेट नंबर 2 से रहेगा।

गेहूं के भावो में आया उछाल

कृषि मंडी में शनिवार को गेहूं के भावो में भारी तेजी रही। बाहरी लेवाली के चलते गेहूं के भावो में बिते 6 दिनो में करीब 400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। मंडी में इस सीजन के सर्वाधिक 3044 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं की नीलामी हुई। वही न्यूनतम 2240 रुपए तथा ओसत 2420 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सरसो के भाव न्यूनतम 6370 तो उच्चतम 7047 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

लहसुन के भावो में भी शनिवार को तेजी रही। लहसुन उच्चतम 14511 तो न्यूनतम 3100 तक रहे वही ओसत भाव 7800 रुपए प्रति क्विंटल रहे। गेहूं के व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि इस बार मंडी में गेहूं की खरीद करने के लिए गुजरात, पंजाब, जम्बू तथा साउथ क्षेत्र की लेवाली बनी हुई है। जिसमें सर्वाधिक लेवाली गुजरात की बनी हुई है।

वित्तिय वर्ष की शुरुआत गणेश पूजन से

क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि बारां कृषि उपज मंडी में प्रत्येक ढेरी पर नीलामी तथा भुगतान व्यवस्था के कारण जिले के अलावा मध्यप्रदेश से भी किसान जिन्सो को बेचने यहां आते है। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल बुधवार को नए वित्तीय वर्ष के शुभारंभ पर मंडी में शुभ मूर्हत में गणेशजी की पूजा अर्चना के बाद सर्वप्रथम धनिया की नीलामी से मंडी का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके बाद सभी कृषि जींसों की नीलामी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *