बांका में मंदार महोत्सव 14 जनवरी से होगा शुरू:कविता पौडवाल सहित कई नामचीन बॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुति, 18 जनवरी तक चलेगा मेला

बांका में मंदार महोत्सव 14 जनवरी से होगा शुरू:कविता पौडवाल सहित कई नामचीन बॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुति, 18 जनवरी तक चलेगा मेला

बांका जिले में पूर्वी बिहार का प्रसिद्ध मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला एक बार फिर श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन का भव्य संगम लेकर शुरू होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय महोत्सव 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसमें कला, साहित्य, गीत-संगीत, नृत्य और कविता की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी। महोत्सव के मंच पर देश के कई नामचीन और लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर,भजन गायक, लोक कलाकार और युवा प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण अनुराधा पौडवाल की बेटी,प्रसिद्ध बॉलीवुड एवं भजन गायिका कविता पौडवाल होंगी, जो 15 जनवरी को अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। 17 जनवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन इसके अलावा 17 जनवरी को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश के प्रतिष्ठित कवि अपनी ओजपूर्ण,हास्य,वीर और श्रृंगार रस की कविताओं से साहित्य प्रेमियों को आनंदित करेंगे। कार्यक्रम की तिथिवार रूपरेखा इस प्रकार है— 14 जनवरी:यासिर देसाई, स्वाति मलिक 15 जनवरी:कविता पौडवाल, सावन सांवरे 16 जनवरी:कपिल थापा, सुमोशवरी, राकेश 17 जनवरी: विराट कवि सम्मेलन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षा का इंतजाम बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कि मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, जिसे समय पर पूरा कर लिया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर मेले के आयोजन के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। महोत्सव के दौरान दिन के समय सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।लोक नृत्य,लोक गीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे स्थानीय कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें पहचान मिलेगी। 1500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था महोत्सव के लिए बनाए जा रहे मंच को अत्यंत भव्य और आकर्षक रूप दिया जा रहा है।हैंगर में लगभग 1500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए मंच और दर्शक दीर्घा में विशेष सजावट और सुविधाएं की जा रही हैं।पटना की प्रसिद्ध मनोज चार्ली ग्रुप द्वारा अत्याधुनिक साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है,जबकि कोलकाता सहित अन्य बड़े शहरों से मंगाई गई लाइटिंग और फूलों की सजावट मंच की शोभा को और बढ़ाएगी। बांका जिले में पूर्वी बिहार का प्रसिद्ध मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला एक बार फिर श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन का भव्य संगम लेकर शुरू होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय महोत्सव 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसमें कला, साहित्य, गीत-संगीत, नृत्य और कविता की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी। महोत्सव के मंच पर देश के कई नामचीन और लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर,भजन गायक, लोक कलाकार और युवा प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण अनुराधा पौडवाल की बेटी,प्रसिद्ध बॉलीवुड एवं भजन गायिका कविता पौडवाल होंगी, जो 15 जनवरी को अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। 17 जनवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन इसके अलावा 17 जनवरी को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश के प्रतिष्ठित कवि अपनी ओजपूर्ण,हास्य,वीर और श्रृंगार रस की कविताओं से साहित्य प्रेमियों को आनंदित करेंगे। कार्यक्रम की तिथिवार रूपरेखा इस प्रकार है— 14 जनवरी:यासिर देसाई, स्वाति मलिक 15 जनवरी:कविता पौडवाल, सावन सांवरे 16 जनवरी:कपिल थापा, सुमोशवरी, राकेश 17 जनवरी: विराट कवि सम्मेलन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षा का इंतजाम बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कि मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, जिसे समय पर पूरा कर लिया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर मेले के आयोजन के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। महोत्सव के दौरान दिन के समय सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।लोक नृत्य,लोक गीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे स्थानीय कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें पहचान मिलेगी। 1500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था महोत्सव के लिए बनाए जा रहे मंच को अत्यंत भव्य और आकर्षक रूप दिया जा रहा है।हैंगर में लगभग 1500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए मंच और दर्शक दीर्घा में विशेष सजावट और सुविधाएं की जा रही हैं।पटना की प्रसिद्ध मनोज चार्ली ग्रुप द्वारा अत्याधुनिक साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है,जबकि कोलकाता सहित अन्य बड़े शहरों से मंगाई गई लाइटिंग और फूलों की सजावट मंच की शोभा को और बढ़ाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *