देवरिया में दारोगा से हाथापाई, मनबढ़ ने बैच और नेमप्लेट नोचा…थाने लाने में पुलिसकर्मियों से किया जद्दोजेहद

देवरिया में दारोगा से हाथापाई, मनबढ़ ने बैच और नेमप्लेट नोचा…थाने लाने में पुलिसकर्मियों से किया जद्दोजेहद

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे दारोगा कमलेश कुमार से एक युवक उलझ गया। आरोप है कि युवक ने चौकी इंचार्ज की वर्दी का बैज और नेम प्लेट नोच दी। घटना नवतप्पी इंटर कॉलेज के सामने हुई।

बाइक सवारों से दारोगा ने आगे बढ़ने को बोला

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभिभावकों और छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे चौकी इंचार्ज यातायात सुचारु रखने के लिए व्यवस्थित कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। चौकी इंचार्ज ने उन्हें आगे बढ़ने और रास्ता खाली करने को कहा।

आरोपी युवक भड़का, नेमप्लेट और बैज फाड़ा

इतना कहते ही आरोपी युवक भड़क गया और उसने पुलिसकर्मी को धक्का दिया, वर्दी का बैज और नेम प्लेट नोच ली। दारोगा कमलेश कुमार ने कहा कि उन्होंने केवल भीड़ से हटने और यातायात बाधित न करने की सलाह दी थी।

इसी पर युवक विवाद करने लगा, उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *