Bhubaneswar: हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत, दो गिरफ्तार

Bhubaneswar: हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत, दो गिरफ्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 27 दिसंबर को पांच लोगों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नयापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र निवासी बाबुल दास के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि बाबुल पर पांच लोगों के एक समूह ने उस समय हमला किया जब वह अपने घर के बाहर बैठा था। उसने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और टायर जलाकर यूनिट-8 डीएवी स्कूल को सीआरपी चौक से जोड़ने वाली व्यस्त सड़क को बाधित कर दिया।

भुवनेश्वर के एसीपी (जोन-5) बिश्वरंजन सेनापति ने कहा, ‘‘हमने एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी फरार लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या पुरानी दुश्मनी के कारण की गई और इसमें प्रेम त्रिकोण का पहलू भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *