ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट:पड़ोसी पर पुरानी रंजिश में हमले का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट:पड़ोसी पर पुरानी रंजिश में हमले का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

ग्वालियर में ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक कर्मचारी पर आधी रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने एक हमलावर को अपने पड़ोसी के रूप में पहचाना और आरोप लगाया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में हुई। मंगलवार रात करीब 11 बजे, रामकेश कुशवाह अपनी कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की, जिसका विरोध करने पर तीनों ने मिलकर रामकेश के साथ सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में रामकेश को कई जगह चोटें आईं। मारपीट के दौरान एक नकाबपोश बदमाश का चेहरा खुल गया, जिसे रामकेश कुशवाह ने पहचान लिया। पीड़ित के अनुसार, हमलावर उसका पड़ोसी प्रखर शर्मा था, जिससे उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में बदमाश मारपीट करते हुए दिख रहा हैं। एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित रामकेश कुशवाह ने इस हमले की शिकायत लेकर स्थानीय थाने में संपर्क किया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद पीड़ित न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारी को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। पुलिस अधिकारी सीएसपी रोबिन जैन ने तत्काल थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *