रेवाड़ी में बिहार के व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान:कंपनी में करता था काम, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, परिवार का इंतजार

रेवाड़ी में बिहार के व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान:कंपनी में करता था काम, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, परिवार का इंतजार

रेवाड़ी के बावल में कीटनाशक से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय सुनील पंडित मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। फिलहाल बच्चों के साथ बावल में रह रहा था। सूचना के बाद बावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को घटना की जानकारी देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुनील पंडित बावल की एक कंपनी में काम करता था। चार साल पहले उसने बावल में मकान बनाया था। जहां वह बच्चों के साथ रह रहा था। शनिवार-रविवार की रात की उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के पहुंचने का इंतजार बावल थाना प्रभारी संजय ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा की कीटनाशक से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर परिवार को घटना की सूचना दे दी है। परिवार के पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी इससे ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा। रेवाड़ी के बावल में कीटनाशक से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय सुनील पंडित मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। फिलहाल बच्चों के साथ बावल में रह रहा था। सूचना के बाद बावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को घटना की जानकारी देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुनील पंडित बावल की एक कंपनी में काम करता था। चार साल पहले उसने बावल में मकान बनाया था। जहां वह बच्चों के साथ रह रहा था। शनिवार-रविवार की रात की उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के पहुंचने का इंतजार बावल थाना प्रभारी संजय ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा की कीटनाशक से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर परिवार को घटना की सूचना दे दी है। परिवार के पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी इससे ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *