नारनौल में अचेत मिले व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत:पहचान के लिए रोहतक PGIMS में रखा शव, 72 घंटे तक शिनाख्त का इंतजार

नारनौल में अचेत मिले व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत:पहचान के लिए रोहतक PGIMS में रखा शव, 72 घंटे तक शिनाख्त का इंतजार

नारनौल शहर में अचेत अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव को शिनाख्त के लिए रोहतक के पीजीआईएमएस के डेड हाउस में रखवा दिया है। करीब 50 वर्षीय एक नाम-पता अज्ञात व्यक्ति 5 मार्च 2026 को नारनौल शहर में अचेत अवस्था में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया था। दो सप्ताह बाद तोड़ा दम पीजीआईएमएस रोहतक में करीब दो सप्ताह तक उसका उपचार चलता रहा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। इलाज के दौरान 22 मार्च 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अभी तक उसके नाम, पते या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 72 घंटों के लिए रखा पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पहचान के लिए पीजीआईएमएस रोहतक के मुर्दाघर में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति आकर उसकी पहचान कर सके। अगर 72 घंटों में शिनाख्त नहीं हुई तो मृतक का नगर निगम द्वारा अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *