पटना जंक्शन से सटे करबिगहिया इलाके में शनिवार सुबह एक अज्ञात शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह चलते-चलते अचानक गिर गया। कुछ देर तक तड़पता रहा और फिर मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह करीब 6:45 बजे जक्कनपुर थाना को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चलते-चलते गिर गया शख्स, घटना CCTV में कैद घटना से जुड़े CCTV फुटेज में दिख रहा है कि शख्स रेलवे हॉस्पिटल पटना की ओर से पैदल चलता हुआ आया और करबिगहिया के पास बैठ गया। कुछ देर बाद वह तड़पने लगा और फिर अचेत हो गया। शख्स को इस हालत में देखकर एक राहगीर ने स्टेशन काउंटर पर सूचना दी। इसके बाद मामला RPF तक पहुंचा। RPF जवान और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शख्स की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान करने जुटी पुलिस मृतक के पास से किसी तरह की पहचान से संबंधित डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं, जिसके चलते पहचान नहीं हो पा रही है। इससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। पुलिस बॉडी की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। FSL जांच, UD केस दर्ज जक्कनपुर थानेदार ऋतुराज कुमार सिंह ने बताया कि, राहगीर के द्वारा ही तबियत खराब होने की जानकारी दी गई थी। घटना स्थल सुरक्षित कर के FSL से जांच करा ली गई है। UD केस दर्ज कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा गया है। शव की पहचान कराई जा रही है।’ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पटना जंक्शन से सटे करबिगहिया इलाके में शनिवार सुबह एक अज्ञात शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह चलते-चलते अचानक गिर गया। कुछ देर तक तड़पता रहा और फिर मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह करीब 6:45 बजे जक्कनपुर थाना को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चलते-चलते गिर गया शख्स, घटना CCTV में कैद घटना से जुड़े CCTV फुटेज में दिख रहा है कि शख्स रेलवे हॉस्पिटल पटना की ओर से पैदल चलता हुआ आया और करबिगहिया के पास बैठ गया। कुछ देर बाद वह तड़पने लगा और फिर अचेत हो गया। शख्स को इस हालत में देखकर एक राहगीर ने स्टेशन काउंटर पर सूचना दी। इसके बाद मामला RPF तक पहुंचा। RPF जवान और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शख्स की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान करने जुटी पुलिस मृतक के पास से किसी तरह की पहचान से संबंधित डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं, जिसके चलते पहचान नहीं हो पा रही है। इससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। पुलिस बॉडी की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। FSL जांच, UD केस दर्ज जक्कनपुर थानेदार ऋतुराज कुमार सिंह ने बताया कि, राहगीर के द्वारा ही तबियत खराब होने की जानकारी दी गई थी। घटना स्थल सुरक्षित कर के FSL से जांच करा ली गई है। UD केस दर्ज कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा गया है। शव की पहचान कराई जा रही है।’ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


