औरंगाबाद में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत:जमीन ब्रोकर पर आरोप, पत्नी बोली- पति की हत्या हुई है, गला दबाकर मार डाला

औरंगाबाद में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत:जमीन ब्रोकर पर आरोप, पत्नी बोली- पति की हत्या हुई है, गला दबाकर मार डाला

औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में एक शख्स की मौत हो गई। परिजनों ने जमीन ब्रोकर पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान क्लब रोड निवासी मुरली मनोहर प्रसाद के पुत्र मृगांक मनोहर(40) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका मृतक की पत्नी ममता कुमारी ने बताया कि पिछले तीन महीने से मेरी तबीयत ठीक नहीं है। जिसके चलते अपने मायके दाउदनगर के भेड़िया बिगहा में रह रही थी। शुक्रवार की देर शाम चानक पति की मौत की सूचना मिली। पति पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्हें किसी तरह की गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में अचानक हुई मौत पर कई सवाल खड़े होते हैं। पति की गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में जमीन ब्रोकर की भूमिका संदिग्ध है। मृगांक नावाडीह मोहल्ला निवासी छोटू के साथ रहते थे। उसकी बातों पर काफी भरोसा करते थे। मेरी सास छोटू के साथ मिलकर जमीन बेचने का काम कर रहा था। वो जमीन मेरी थी। खरीद-बिक्री मामले को लेकर साजिश के तहत पति की हत्या कराए जाने की आशंका है। नगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। हर एंगल से जांच की जा रही है वहीं, इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर भी छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में एक शख्स की मौत हो गई। परिजनों ने जमीन ब्रोकर पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान क्लब रोड निवासी मुरली मनोहर प्रसाद के पुत्र मृगांक मनोहर(40) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका मृतक की पत्नी ममता कुमारी ने बताया कि पिछले तीन महीने से मेरी तबीयत ठीक नहीं है। जिसके चलते अपने मायके दाउदनगर के भेड़िया बिगहा में रह रही थी। शुक्रवार की देर शाम चानक पति की मौत की सूचना मिली। पति पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्हें किसी तरह की गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में अचानक हुई मौत पर कई सवाल खड़े होते हैं। पति की गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में जमीन ब्रोकर की भूमिका संदिग्ध है। मृगांक नावाडीह मोहल्ला निवासी छोटू के साथ रहते थे। उसकी बातों पर काफी भरोसा करते थे। मेरी सास छोटू के साथ मिलकर जमीन बेचने का काम कर रहा था। वो जमीन मेरी थी। खरीद-बिक्री मामले को लेकर साजिश के तहत पति की हत्या कराए जाने की आशंका है। नगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। हर एंगल से जांच की जा रही है वहीं, इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर भी छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *