पंजाब के लुधियाना में गुरु विहार इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव जमीन पर पड़ देख फैक्ट्री मालिकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा जिसके बाद मौत के असल वजह का पता चलेगा। मृतक की पहचान रोहित निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। लुधियाना में वह किराए के कमरे में रहता था। 2 से 3 घंटे बाद मौत का सूचना मिली जानकारी देते हुए मृतक के दोस्त दिनेश ने कहा कि उसे फैक्ट्री से फोन करीब 2 से 3 घंटे बाद आया जब रोहित की मौत हो चुकी थी। रोहित फैक्ट्री में कंप्यूटर मशीन पर काम करता था। जैसे ही इस बात का पता चला तो मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमें शक है कि रोहित के साथ कोई साजिश हुई है। उसका कभी किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था। रोहित के परिवार को सूचना दे दी है। हमें मामला शकी लग रहा है। अभी हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। रोहित मेरे साथ ही किराए के कमरे में रहता था। ASI भीम चंद ने कहा कि नगेश हौजरी से लेकर आए है। सूचना मिली थी कि युवक की शक हुई है। फिलहाल अभी लग रहा है कि युवक की हार्ट अटैक से मौत हुई है। इसकी आयु करीब 30 साल है। रोहित के परिजनों को सूचना दी है जो जल्द लुधियाना पहुंच जाएंगे। राहों रोड पर गुरु विहार इलाके में रोहित रहता है। मौके पर हमने देखा कि बाथरुम के पास काफी खून निकला था। परिजनों के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।


