फरीदाबाद IMT हादसे में व्यक्ति की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, नशे की हालत में सड़क पार कर रहा था

फरीदाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईएमटी इलाके में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा आईएमटी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां नशे की हालत में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बादशाह खान की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। शराब पीकर पंप के पास घूम रहा था जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनिल कुमार अवस्थी (36) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से गांव उरई, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में आईएमटी क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल शराब पीने का आदी था। मंगलवार सुबह वह आईएमटी इलाके में शराब पीने के बाद पेट्रोल पंप के पास घूम रहा था। टक्कर लगने पर मौके पर तोड़ा दम जब वह नशे की हालत में सड़क पार करने लगा, तभी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनिल सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके शरीर पर चोटें आई और कुछ ही देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आईएमटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना IMT चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक शराब के नशे में था और सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के आने और उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *