समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान महेसारी वार्ड 14 निवासी राम सुधार सहनी के 35 साल के बेटे राम ईश्वर के रूप में हुई है। वह करनाल में नौकरी करते थे और चैती रामनवमी पूजा में शामिल होने के लिए 17 मार्च को अपने गांव आए थे। मृतक राम ईश्वर शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें शिवम कुमार (12) , सत्यम कुमार (6) और शिवानी कुमारी (8) शामिल हैं। उनके चचेरे भाई अमरनाथ सहनी ने बताया कि राम ईश्वर चार भाइयों में से एक थे, और सभी भाई बाहर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। यह घटना तब हुई जब राम ईश्वर अपने घर के सामने लगे नल-जल योजना के नल पर हाथ धोने गए थे। नल के पास एक सीमेंट का बिजली का खंभा था, जिसके चारों ओर पानी जमा था। खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था और हाथ धोते समय राम ईश्वर उसके संपर्क में आ गए, जिससे वे बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया परिजनों ने तत्काल उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना उजियारपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान महेसारी वार्ड 14 निवासी राम सुधार सहनी के 35 साल के बेटे राम ईश्वर के रूप में हुई है। वह करनाल में नौकरी करते थे और चैती रामनवमी पूजा में शामिल होने के लिए 17 मार्च को अपने गांव आए थे। मृतक राम ईश्वर शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें शिवम कुमार (12) , सत्यम कुमार (6) और शिवानी कुमारी (8) शामिल हैं। उनके चचेरे भाई अमरनाथ सहनी ने बताया कि राम ईश्वर चार भाइयों में से एक थे, और सभी भाई बाहर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। यह घटना तब हुई जब राम ईश्वर अपने घर के सामने लगे नल-जल योजना के नल पर हाथ धोने गए थे। नल के पास एक सीमेंट का बिजली का खंभा था, जिसके चारों ओर पानी जमा था। खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था और हाथ धोते समय राम ईश्वर उसके संपर्क में आ गए, जिससे वे बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया परिजनों ने तत्काल उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना उजियारपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।


