अंबाला में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत:काम करते वक्त आया दौरा, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, बिहार का रहने वाला

अंबाला में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत:काम करते वक्त आया दौरा, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, बिहार का रहने वाला

अंबाला शहर के सेक्टर 8 में काम के दौरान व्यक्ति की छत पर से गिरने के चलते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि व्यक्ति को जब सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो उसकी सांसें चल रही थी। वहीं डॉक्टरों ने बताया मरीज की मौत पहले ही हो चुकी थी। जिसको लेकर घटों अस्पताल मर जमकर हंगामा हुआ और पुलिस को मामला शांत करवाना पड़ा। शहर के सेक्टर 8 में मकान निर्माण का काम चल रहा रहा था। इस दौरान वहां काम कर रहे व्यक्ति को दौरा पड़ने से वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हरी लाल के रूप में हुई है। परिजन बोले- अस्पताल में नहीं था डॉक्टर परिजनों का आरोप है कि जब हरी लाल को अस्पताल लाया गया तो उसकी सांस चल रही थी और डॉक्टर वहां मौजूद नहीं था, जिसके चलते उन्हें इलाज नहीं मिला। इसी को लेकर अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस को मामला शांत करवाना पड़ा। मृतक के बेटे ने बताया वे बिहार के रहने वाले है उसके पिता को घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया था यहां डॉक्टर न मिलने से उसके पिता को इलाज नही मिल पाया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कराया मामला शांत इस दौरान नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ और पुलिस व डॉक्टर परिजनों को समझाने में लगे रहे। डॉक्टरों ने बताया हरी लाल को जब अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन परिजनों यह मानने को तैयार नही थे और उन्होंने हंगामा किया। जिससे अन्य मरीज भी परेशान हुए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाना पड़ा। मौके पर पहुंची सेक्टर 9 थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया परिजनों को शांत कर दिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। अंबाला शहर के सेक्टर 8 में काम के दौरान व्यक्ति की छत पर से गिरने के चलते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि व्यक्ति को जब सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो उसकी सांसें चल रही थी। वहीं डॉक्टरों ने बताया मरीज की मौत पहले ही हो चुकी थी। जिसको लेकर घटों अस्पताल मर जमकर हंगामा हुआ और पुलिस को मामला शांत करवाना पड़ा। शहर के सेक्टर 8 में मकान निर्माण का काम चल रहा रहा था। इस दौरान वहां काम कर रहे व्यक्ति को दौरा पड़ने से वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हरी लाल के रूप में हुई है। परिजन बोले- अस्पताल में नहीं था डॉक्टर परिजनों का आरोप है कि जब हरी लाल को अस्पताल लाया गया तो उसकी सांस चल रही थी और डॉक्टर वहां मौजूद नहीं था, जिसके चलते उन्हें इलाज नहीं मिला। इसी को लेकर अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस को मामला शांत करवाना पड़ा। मृतक के बेटे ने बताया वे बिहार के रहने वाले है उसके पिता को घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया था यहां डॉक्टर न मिलने से उसके पिता को इलाज नही मिल पाया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कराया मामला शांत इस दौरान नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ और पुलिस व डॉक्टर परिजनों को समझाने में लगे रहे। डॉक्टरों ने बताया हरी लाल को जब अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन परिजनों यह मानने को तैयार नही थे और उन्होंने हंगामा किया। जिससे अन्य मरीज भी परेशान हुए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाना पड़ा। मौके पर पहुंची सेक्टर 9 थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया परिजनों को शांत कर दिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *