मुजफ्फरपुर में कार ने व्यक्ति को कुचला, मौत:ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए रोड किया जाम, वाहनों की लगी कतार; एंबुलेंस भी फंसी

मुजफ्फरपुर में कार ने व्यक्ति को कुचला, मौत:ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए रोड किया जाम, वाहनों की लगी कतार; एंबुलेंस भी फंसी

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में मादापुर चौबे स्थित फोरलेन (NH-28) पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से स्थानीय निवासी दिलीप पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर फोरलेन को जाम कर दिया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। जाम में एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी घंटों फंसे रहे।
सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन घटना की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को उचित सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। अस्मित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोषी वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रही है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में मादापुर चौबे स्थित फोरलेन (NH-28) पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से स्थानीय निवासी दिलीप पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर फोरलेन को जाम कर दिया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। जाम में एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी घंटों फंसे रहे।
सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन घटना की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को उचित सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। अस्मित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोषी वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *