जमुई में अज्ञात गाड़ी ने व्यक्ति को रौंदा, घायल:गंभीर हालत में पटना रेफर, पुलिस पहचान में जुटी

जमुई में अज्ञात गाड़ी ने व्यक्ति को रौंदा, घायल:गंभीर हालत में पटना रेफर, पुलिस पहचान में जुटी

जमुई के सिकंदरा चौक पर रविवार देर शाम एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल को पहले सिकंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे पटना भेज दिया। व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई घायल व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति सिकंदरा क्षेत्र में अक्सर भिक्षाटन करते हुए देखा जाता था। आशंका है कि वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। जमुई के सिकंदरा चौक पर रविवार देर शाम एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल को पहले सिकंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे पटना भेज दिया। व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई घायल व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति सिकंदरा क्षेत्र में अक्सर भिक्षाटन करते हुए देखा जाता था। आशंका है कि वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *