पानीपत में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान:3 दिन से पत्नी लापता, ससुराल वालों की धमकी से परेशान; 4 बच्चों का पिता

पानीपत में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान:3 दिन से पत्नी लापता, ससुराल वालों की धमकी से परेशान; 4 बच्चों का पिता

पानीपत शहर के सेक्टर-29 स्थित फ्लोरा चौक के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि धर्मेंद्र अपनी पत्नी के लापता होने और उसके बाद ससुराल पक्ष से मिल रही लगातार धमकियों के कारण मानसिक तनाव में था। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। शव को फंदे पर लटका देख परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने मौके से सभी जरूरी साक्ष्यों को जुटाया। इसके बाद शव को वहां से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई में जुटी है। पत्नी के लापता होने के बाद से था तनाव परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी पिछले 3 दिनों से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। इस संबंध में परिवार ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के लापता होने के बाद से ही धर्मेंद्र के ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे थे। ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप मृतक के भाई और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि ससुराल पक्ष की धमकियों से धर्मेंद्र इतना डर गया और परेशान रहने लगा कि उसने हार मान ली। बुधवार सुबह जब घर के लोग काम में व्यस्त थे, तभी धर्मेंद्र ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। धर्मेंद्र अपने पीछे 4 छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। स्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि धर्मेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। परिजनों के बयान पर जांच जारी- पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। धमकियों और पत्नी के लापता होने के पहलुओं की भी गहनता से जांच की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *