बंगाल चुनाव: तीन बार राज करने वाली ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब CM, जानें उनकी कुल संपत्ति

बंगाल चुनाव: तीन बार राज करने वाली ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब CM, जानें उनकी कुल संपत्ति

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में सरगर्मियां तेज हैं। इस चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संपत्ति से जुड़ी जानकारी सामने आई है। ममता बनर्जी ने नामांकन के समय दाखिल किए गए हलफनामें में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है।

ममता बनर्जी के पास न घर, न जमीन

TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की 3 बार मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव-2026 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति का हलफनामा पेश किया है। ममता बनर्जी ने अपनी कुल संपत्ति मात्र 15.37 लाख रुपए बताई है। इसमें कोई अचल संपत्ति (घर, जमीन या बिल्डिंग) नहीं है।

ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री

ममता बनर्जी के पास नकद 75,700 रुपए हैं। इसके अलावा बैंक खातों में 12,76,209 रुपए और 9.75 ग्राम सोने के आभूषण हैं। सोने के आभूषणों की कीमत करीब 1.45 लाख रुपए है। ममता के पास निजी वाहन, शेयर, बॉन्ड या कोई बड़ा निवेश भी नहीं है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उनकी वार्षिक आय 23,21,570 रुपए रही, जो पिछले वर्ष से बढ़ी है। 2021 के चुनाव में उनकी संपत्ति 16.72 लाख रुपए थी, जो अब घटकर 15.37 लाख रुपए रह गई है। ममता बनर्जी देश की सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में शुमार हैं।

TMC उम्मीदवार जाकिर हुसैन सबसे अमीर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दाखिल हलफनामों के अनुसार, TMC के जाकिर हुसैन (Jakir Hossain) सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं। जाकिर हुसैन के पास ₹67 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। TMC के अन्य अमीर उम्मीदवारों में मनोज तिवारी के पास ₹20.3 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा बायरन बिस्वास के पास ₹20.1 करोड़ की संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *