Malaika Arora with Sorab Bedi : एक्ट्रेस और फिटनेक फ्रीक मलाइका अरोड़ा फिर से नए लड़के के साथ नजर आई है। सोराब बेदी ने जब मलाइक के साथ कोजी होते हुए कई तस्वीरें शेयर की तो यूजर्स के कमेंट की भरमार लग गई। साथ ही तस्वीरें जमकर शेयर होने लगीं। सोराब की उम्र 31 साल है तो वहीं, मलाइका की 52 साल, इसे लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं। आइए, मलाइका के नए मिस्ट्री मैन (Malaika Arora Mistry Man) के बारे मेंं कुछ बातें जानते हैं।
सोराब (Sorab Bedi) ने शेयर की तस्वीरें

सोराब ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। जिनमें मलाइका अरोड़ा साथ चिपके हुए दिख रही हैं। दोनों अलग-अलग अंदाज में एक दूसरे को हग करते दिख रहे हैं। साथ ही दोनों ने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर पार्टी भी की। डांस, गाना, फोटो-वीडियो के बाद बताया जा रहा है कि मलाइका सोराब के साथ डेट कर रही हैं।
सोराब बेदी कौन है (Sorab Bedi Kaun hai )
‘स्प्लिट्सविला’ फेम सोराब बेदी, “राजमा-चावल” के नाम से भी फेमस हैं। सोराब ने एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 में कमाल कर दिया था। ये इस सीजन के विनर थे। इसके बाद ये काफी फेमस हो गए। बता दें, वो ‘चांद जलने लगा’ जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं।
Sorab Bedi Age | सोराब बेदी की उम्र
सोराब बेदी की उम्र 31 साल है वहीं, मलाइका की उम्र 52 साल। दोनों के बीच में करीब 21 साल का अंतर है। सोराब मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। पर अब एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई में रहते हैं। साथ ही ये भगवान शिव के भक्त हैं। सोराब ने इंस्टाग्राम के बायों में हर-हर महादेव लिख रहा है।
हर्ष मेहता के साथ भी नाम जुड़ा
बता दें, मलाइका अरोड़ा का नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ भी जुड़ चुका है। मलाइक उनके साथ भी कई बार नजर आईं जिसके बाद रिश्ते को लेकर यूजर्स ने कमेंंट किए थे। हालांकि, अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद मलाइका ने अभी किसी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।


