राजपाल यादव का मजाक उड़ाना सौरभ द्विवेदी को पड़ा भारी, यूजर्स बोले- ‘इसके सिर पर घमंड सवार हो गया है’

राजपाल यादव का मजाक उड़ाना सौरभ द्विवेदी को पड़ा भारी, यूजर्स बोले- ‘इसके सिर पर घमंड सवार हो गया है’

Saurabh Dwivedi Trolled Over Debt Joke: बीते रविवार को मुंबई में चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 आयोजित हुए जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस अवॉर्ड फंक्शन में भी ‘धुरंधर‘ छाई रही. इस शो को स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान, जाने माने पत्रकार सौरभ द्विवेदी, आलिया भट्ट, और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने होस्ट किया। वहीं, इस इवेंट में इसी साल चेक बाउंस केस के चलते तिहाड़ जेल जा चुके एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव ने भी शिरकत की। इवेंट के दौरान राजपाल यादव ने दुनिया भर में चल रहे युद्ध और डॉलर पर बात की, जिस पर जिस पर सौरभ द्विवेदी ने फिरकी लेते हुए उनका मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने पत्रकार पर साधा निशाना। बता दें कि इस इवेंट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल थे।

सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव पर किया कटाक्ष (Saurabh Dwivedi Trolled Over Debt Joke)

स्टेज पर हुई बातचीत के दौरान, राजपाल ने इन्टलेक्चुल अंदाज में दुनिया की अराजकता और मुद्रा के उतार-चढ़ाव पर बात की। उन्होंने कहा, “मैं सोच रहा था कि इन दिनों दुनिया में हर तरफ धुआं छाया हुआ है। इतने सारे युद्ध चल रहे हैं कि मैं सोचता रहता हूं कि कहां बैठूं और कहां सोचूं। रुपया और डॉलर इतना ज्यादा ऊपर-नीचे होते रहते हैं कि कुछ भी समझना मुश्किल हो जाता है। इसलिए मैं बस चुपचाप बैठा रहता हूं और ‘शांति, शांति’ कहता रहता हूं।”

इस कमेंट पर रिएक्ट करते हुए, सौरभ द्विवेदी ने मजाक में एक्टर को उनके बकाया कर्ज की याद दिलाते हुए कहा, “राजपाल भाई, डॉलर और रुपये में कितना भी उतार-चढ़ाव क्यों न हो, आपको ठीक उतनी ही राशि चुकानी होगी जितनी आप पर बकाया है।”

सौरभ द्विवेदी के इस कमेंट के बाद पूरे हॉल में हंसी की लहर दौड़ गई, देवेंद्र फडणवीस और कई अन्य कलाकार भी इस बातचीत पर मुस्कुराते नजर आए। राजपाल यादव भी खिलखिलाकर हंसे और मजाकिया लहजे में बोले, “कम से कम एक बार पूरा मसाला तो सुन लो।”

इसके बाद कॉमेडियन जाकिर खान, जो उस शाम के होस्ट में से एक थे, ने बीच में आकर माहौल को और हल्का करने की कोशिश की और सलाह दी कि इस मामले को अदालतों पर छोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि चूंकि मामला अदालत में है, तो हमें इसे वहीं रहने देना चाहिए।”

सोशल मीडिया यूजर्स ने सौरभ द्विवेदी को लिया आड़े हाथों

राजपाल यादव ने आखिर में पूरी बातचीत को हंसी में टाल दिया, उन्होंने इस मजाक को नजरअंदाज करते हुए पुरस्कार समारोह के दौरान माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने सौरभ द्विवेदी की आलोचना की।

एक यूजर ने लिखा, ‘सौरभ द्विवेदी के सिर पर घमंड सवार हो गया है। ये आदमी दो चार बॉलीवुड के लोगों में क्या बैठने लगा है, यह अपनी औकात भूल गया है। राजपाल यादव जैसे लीजेंड की भरी महफिल में बेइज्जती कर रहा है।’

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल फरवरी में, राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था और उनको तिहाड़ जेल भेजा गया था। 11 दिन बाद दिल्ली हाई कोर्ट से उनको अंतरिम जमानत मिल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *