WhatsApp Web: दुनिया भर में तीन अरब से अधिक एक्टिव यूजर्स के साथ WhatsApp सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बन चूका है। अब तक यूजर्स मोबाइल या डेस्कटॉप ऐप से ही वॉइस और वीडियो कॉल कर पाते थे। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मेटा की कंपनी जल्द ही WhatsApp Web में भी वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर लाने की तैयारी कर रही है।
WhatsApp Web Update: ब्राउजर से कॉलिंग
नई जानकारी के अनुसार, कंपनी WhatsApp Web के लिए भी अब ऑडियो और वीडियो कॉलिंग सपोर्ट लाने पर काम कर रही है। यह फीचर यूजर्स को सीधे ब्राउजर के माध्यम से मिलेगा, जिससे यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा एप को डाउनलोड या इंस्टॉल किए कंप्यूटर से ही सीधा कॉल कर सकेंगे। अभी तक WhatsApp Web वर्जन पर केवल चैट करने और फाइल शेयर करने की ही सुविधा मिलती थी, लेकिन कॉल करने का विकल्प नहीं था।

WhatsApp Web Calling Feature: किसको फायदा?
रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि यूजर्स वेबकैम की मदद से वीडियो कॉल कर सकेंगे। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर कैमरा और माइक लगाकर कॉलिंग संभव होगी। इससे उन लोगों को ज्यादा फायदा होगा जो ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम के समय कंप्यूटर पर ज्यादा समय काम करते हैं।
WhatsApp Web Browser: यूजर डिमांड और बिजनेस को फायदा
यूजर्स लंबे समय से WhatsApp Web में कॉलिंग फीचर लाने की मांग कर रहे थे। खासकर स्टार्टअप के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी मानी जा रही है। कंप्यूटर से सीधे कस्टमर केयर कॉल संभालने की सुविधा मिलने पर बिजनेस करना आसान हो सकता है।
WhatsApp Web Status: नया स्टेटस फीचर भी टेस्टिंग में
इस नए फीचर के साथ ही कंपनी स्टेटस फीचर भी ला सकती है, जिसमें यूजर्स अपने स्टेटस को चुनिंदा दोस्तों को दिखा सकेंगे। यह फीचर इंस्टाग्राम के Close Friends (क्लोज फ्रेंड्स) जैसा बताया जा रहा है। इस कदम से प्राइवेसी बेहतर होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर WhatsApp Web में कॉलिंग और नए स्टेटस फीचर का आना लोगों को आकर्षित कर रहा हैं। अभी तक इन फीचर के आने की कोई अधिकारीक तारीख तय नहीं हुई है।


