जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियां करें, जनभागीदारी से बनाएं सफल

जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियां करें, जनभागीदारी से बनाएं सफल

भास्कर संवाददाता | रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने समय-सीमा वाले विभागीय पत्रों, योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत में कलेक्टर ने 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों को अभी से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ को निर्देश दिए कि नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्हें अभियान से जोड़ा जाए। साथ ही पिछले वर्ष अभियान के दौरान शुरू हुए अधूरे कार्य आगामी 15 दिनों में पूरे कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं, राजस्व वसूली, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा की गई।बैठक में सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *