गोरखपुर महोत्सव में करें पार्किंग की बेहतर व्यवस्था:अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा; कहा; भीड़ नियंत्रण के उपाय करें

गोरखपुर महोत्सव में करें पार्किंग की बेहतर व्यवस्था:अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा; कहा; भीड़ नियंत्रण के उपाय करें

गोरखपुर महोत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव में बड़ी संख्या में वाहन लेकर लोग आएंगे। इसलिए उनके वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
कमिश्नर अनिल ढींगरा कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में तीनों दिन भारी भीड़ होगी, इसलिए भीड़ नियंत्रण का पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही आपातकालीन व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं।
डीआईजी रेंज एस चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन नैय्यर, जीडीए के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने भी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने महोत्सव स्थल पर चल रही तैयारियों को भी देखा। अधिकारियों ने कहा कि महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। आम लोगों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण प्रदान किया जाए। मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि महोत्सव स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि महोत्सव जनसुविधाओं के उच्च मानकों के अनुरूप आयोजित किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महोत्सव के नोडल अधिकारी आनंद वर्धन ने अधिकारियों को अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह ने अवसंरचना विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *