जमशेदपुर में बड़ी वारदात टली, चार अपराधी गिरफ्तार:परसुडीह में डकैती की साजिश रचते पकड़े गए, हथियार भी बरामद

जमशेदपुर में बड़ी वारदात टली, चार अपराधी गिरफ्तार:परसुडीह में डकैती की साजिश रचते पकड़े गए, हथियार भी बरामद

जमशेदपुर पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही रोक दिया। बुधवार तड़के सुबह गदड़ा स्थित भूमिज टोला के प्राथमिक विद्यालय परिसर में छापेमारी कर डकैती की साजिश रच रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। इन तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस साजिश के मास्टरमाइंड शिवनारायण रजक को भी गिरफ्तार किया। बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सभी आरोपी स्कूल परिसर में इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और उन्हें धर दबोचा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर कुल नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चार आरोपियों के अलावा कौशल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, करण सिंह, अनूप बंगाली और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा भी नामजद हैं। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस फिलहाल उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके गिरोह और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके और पूरी साजिश का खुलासा हो सके। जमशेदपुर पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही रोक दिया। बुधवार तड़के सुबह गदड़ा स्थित भूमिज टोला के प्राथमिक विद्यालय परिसर में छापेमारी कर डकैती की साजिश रच रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। इन तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस साजिश के मास्टरमाइंड शिवनारायण रजक को भी गिरफ्तार किया। बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सभी आरोपी स्कूल परिसर में इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और उन्हें धर दबोचा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर कुल नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चार आरोपियों के अलावा कौशल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, करण सिंह, अनूप बंगाली और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा भी नामजद हैं। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस फिलहाल उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके गिरोह और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके और पूरी साजिश का खुलासा हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *