सबलपुर स्कूल में प्रार्थना के दौरान गिरा छज्जा:सोनपुर में जर्जर भवन का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा टला, बच्चे सुरक्षित

सबलपुर स्कूल में प्रार्थना के दौरान गिरा छज्जा:सोनपुर में जर्जर भवन का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा टला, बच्चे सुरक्षित

सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के सबलपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित प्राथमिक विद्यालय बतरौली-2 में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्रार्थना सभा की तैयारी के दौरान विद्यालय भवन का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उस समय 128 बच्चे मैदान में लाइन में खड़े कराए जा रहे थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। छज्जा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार और अभिभावकों ने बताया कि भवन काफी जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण स्कूल का संचालन केवल दो कमरों में किया जा रहा है। शेष कमरे खतरनाक घोषित कर बंद कर दिए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार राय ने जानकारी दी कि शिक्षा विभाग को इस जर्जर भवन के संबंध में बार-बार शिकायतें की गई थीं। इसके बावजूद न तो जर्जर भवन को हटाया गया और न ही नए भवन के निर्माण की कोई पहल की गई। इस घटना के बाद अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने तत्काल जर्जर भवन को ध्वस्त कर एक सुरक्षित नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की है। सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के सबलपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित प्राथमिक विद्यालय बतरौली-2 में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्रार्थना सभा की तैयारी के दौरान विद्यालय भवन का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उस समय 128 बच्चे मैदान में लाइन में खड़े कराए जा रहे थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। छज्जा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार और अभिभावकों ने बताया कि भवन काफी जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण स्कूल का संचालन केवल दो कमरों में किया जा रहा है। शेष कमरे खतरनाक घोषित कर बंद कर दिए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार राय ने जानकारी दी कि शिक्षा विभाग को इस जर्जर भवन के संबंध में बार-बार शिकायतें की गई थीं। इसके बावजूद न तो जर्जर भवन को हटाया गया और न ही नए भवन के निर्माण की कोई पहल की गई। इस घटना के बाद अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने तत्काल जर्जर भवन को ध्वस्त कर एक सुरक्षित नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *