हमीरपुर पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग:कर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा; बाइक जलकर खाक

हमीरपुर पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग:कर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा; बाइक जलकर खाक

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे के नेशनल पेट्रोल पंप पर शनिवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब पेट्रोल भरवाने आए एक बाइक सवार की गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में बदल गई, जिससे पंप पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान एक पेट्रोलपंप कर्मी ने पेट्रोल पंप की विद्युत सप्लाई बंद कर दी ताकि बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे की है। सुमेरपुर निवासी एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए नेशनल पेट्रोल पंप पहुंचा था। जैसे ही उसने बाइक खड़ी की, उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और तुरंत आग भड़क उठी। यह दृश्य देखकर पेट्रोल पंप कर्मी और ग्राहक घबराकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, पंप कर्मियों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी दौरान एक कर्मचारी ने बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सभी पेट्रोल मशीनों की एमसीवी (मास्टर कंट्रोल वाल्व) बंद कर दी, ताकि आग फैलने से रोका जा सके। करीब 10–12 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पेट्रोल पंप कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *